मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा धूरी शहर में करीब 4.17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा धूरी शहर में करीब 4.17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

धूरी/संगरूर, 8 फरवरी:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह ने धूरी शहर को मॉडल शहर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आज धूरी शहर में करीब 4.17 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की। ये विकास कार्य पंजाब सरकार द्वारा शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस अवसर पर ओएसडी सुखवीर सिंह ने वार्ड नंबर 9 में संगरूर की ओर से धूरी शहर के मुख्य एंट्री प्वाइंट के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण के लिए 2 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों की शुरुआत कराते हुए बताया कि इस परियोजना के तहत लगभग 80 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली टाइलें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही शहर की सुंदरता को और निखारने के लिए 19 सिंगल ब्रैकेट पोल और 12 डबल ब्रैकेट पोल स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि एंट्री प्वाइंट पर पाम के पेड़ लगाए जाएंगे तथा इन पेड़ों को आकर्षक रूप देने के लिए करीब 40 सुंदर लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय धूरी शहर की एंट्री और भी आकर्षक व मनमोहक दिखाई देगी। इसके अलावा 67 लाख रुपये की लागत से आईटीआई सड़क का निर्माण भी किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, आज धूरी शहर के वार्ड नंबर 4 में भी करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इन कार्यों के अंतर्गत गोल पार्क के निकट तथा सिलाई केंद्र वाले क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाना, पीवीसी पाइप डालना और गलियों व नालियों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता और आवागमन व्यवस्था में सुधार होगा।

इस मौके पर संबोधन करते हुए ओएसडी सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरों और कस्बों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धूरी शहर को एक सुंदर, स्वच्छ और सुविधाओं से युक्त मॉडल शहर के रूप में विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने बताया कि धूरीवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग रेलवे ओवर ब्रिज का टेंडर हो चुका है और बहुत जल्द मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आरओबी के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रेलवे ओवर ब्रिज से धूरी शहर की ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

इससे बाद ओएसडी सुखवीर सिंह त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर सनातन धर्म सभा में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, अनिल मित्तल, पुष्पिंदर शर्मा, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, रमणदीप सिंह, विजय कुमार गोयल, श्याम सिंगला, नरेश सिंगला, जसपाल भुल्लर, रछपाल सिंह, राजीव चौधरी सहित बड़ी संख्या में धूरीवासी उपस्थित थे। 

Advertisement

Latest

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक ने वैरोवाल स्थित जैन मंदिर का दौरा किया
पंजाब सरकार द्वारा प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री एवं प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, पटियाला के कुलपति नियुक्त
गैंगस्टरां ते वार’: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया
गैंगस्टरां ते वार’: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया
मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह की उपस्थिति में पुष्पिंदर शर्मा ने पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन, धूरी के चेयरमैन का पदभार संभाला