पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक ने वैरोवाल स्थित जैन मंदिर का दौरा किया

 पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक ने वैरोवाल स्थित जैन मंदिर का दौरा किया

खडूर साहब/तरन तारन, 8 फरवरी :
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज तरनतारन जिले के वैरोवाल स्थित जैन मंदिर का दौरा किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और जैन समुदाय के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने शांति, अहिंसा, अनुशासन और सामाजिक समरसता जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने में मंदिर की भूमिका की सराहना की, जो जैन दर्शन का मूल आधार हैं।
श्री कटारिया ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक संस्थान समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर विधायक दलबीर सिंह टोंग, पंजाब के गवर्नर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विवेक प्रताप सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब के सेक्रेटरी श्री शिवदुलार सिंह, डिप्टी कमिश्नर तरनतारन श्री राहुल, एस. एस. पी श्री सुरेंद्र लांबा, एस. डी. एम खडूर साहिब श्री संजीव शर्मा और अन्य शख्सियतें मौजूद थीं।               

Advertisement

Latest

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक ने वैरोवाल स्थित जैन मंदिर का दौरा किया
पंजाब सरकार द्वारा प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री एवं प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, पटियाला के कुलपति नियुक्त
गैंगस्टरां ते वार’: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया
गैंगस्टरां ते वार’: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया
मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह की उपस्थिति में पुष्पिंदर शर्मा ने पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन, धूरी के चेयरमैन का पदभार संभाला