विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा विभिन्न सरकारी स्कूलों की पेरेंट्स वर्कशॉप में की शिरकत

विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा विभिन्न सरकारी स्कूलों की  पेरेंट्स वर्कशॉप में की शिरकत

होशियारपुर, 7 फरवरी:
‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ अभियान के अंतर्गत विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज सरकारी प्राइमरी स्कूल गोकुल नगर, सरकारी हाई स्कूल नई आबादी, सरकारी प्राइमरी स्कूल नई आबादी, सरकारी प्राइमरी स्कूल चौहाल तथा सीएचटी रेलवे मंडी में आयोजित पेरेंट्स वर्कशॉप में शामिल होकर विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ संवाद किया। इस दौरान विधायक ज़िम्पा ने अभिभावकों से सीधा संवाद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार को लेकर उनके सुझाव सुने और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में वास्तविक और स्थायी बदलाव तभी संभव है जब सरकार, शिक्षक और अभिभावक एकजुट होकर साझा प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा को नई दिशा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए स्कूलों के बुनियादी ढांचे, शिक्षण गुणवत्ता तथा आधुनिक संसाधनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाएं और नियमित रूप से स्कूलों के साथ संपर्क बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं तथा योग्य शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। विधायक ज़िम्पा ने कहा कि ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ केवल एक योजना नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ी को सशक्त बनाने का संकल्प है।

इस अवसर पर आरती शर्मा, अनीता जैन, प्रिंसिपल चंदर मोहन, प्रिंसिपल चौहाल बलविंदर कौर बरियाना, हरमिंदर सिंह गोपी, मनजोत कौर, संजय शर्मा
पार्षद प्रदीप बिट्टू तथा सरपंच बख्तावर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा सुधार के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की और इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।