शिक्षा क्रांति के तहत बढ़िया सरकारी स्कूल होने से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी: विधायक डॉ अजय गुप्ता
अमृतसर, 7 फरवरी 2026 : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल नवाकोट द्वारा आयोजित समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत स्कूलों में बहुत ही बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि आज नवाकोट सरकारी स्कूल में आकर साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल के कमरे नए बनवाए गए हैं। कमरों के भीतर एलइडी और कंप्यूटर सेटो के माध्यम से छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति के तहत बढ़िया सरकारी स्कूल होने से हजारों की संख्या में विद्यार्थी प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आ रहे हैं।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आज स्कूल में उपस्थित विद्यार्थियों के माता-पिता सरकारी स्कूल की बढ़िया कारगुजारी की तारीफ सुनकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि आज स्कूल में प्रिंसिपल और अध्यापक अपनी स्पीच में मुझे चीफ गेस्ट के तौर पर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चीफ गेस्ट विधायक नहीं है, मैं तो आपका बस सेवादार हूं। एक सेवादार के तौर पर ही स्कूल के समारोह में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि स्कूल के समरोह में शामिल होने का मकसद अध्यापकों, विद्यार्थियों और विद्यार्थियों के परिजनों की शिकायतें सुनना होता है। अलबत्ता स्कूल की कोई शिकायत तो नहीं मिली, स्कूल की मैनेजमेंट की तारीफ ही मिली है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आज सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों को देखकर बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए विद्यार्थियों और स्कूल की मैनेजमेंट की प्रशंसा करते हैं।
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बदलाव को लेकर बनी थी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब के आप प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की बदौलत शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों में आधुनिक बदलाव हुआ है। जिसके बेहतर परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सरकार द्वारा 600 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने पर इस वक्त 90 प्रतिशत घरो के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। मोहल्ला क्लिनिको में मुफ्त इलाज मिल रहा है। अब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हेल्थ योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को जाने-माने हॉस्पिटल में 10 लाख रुपयो तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के जल्द आने वाले बजट सेशन में पंजाब की महिलाओं से किया गया एक -एक हजार रुपया देने का वादा भी पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यही बदलाव है।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नवदीप गिल ने कहा कि स्कूल की बेहतरी के लिए जब भी विधायक डॉ अजय गुप्ता के समक्ष कोई भी मांग रखी जाती है, वह इसे जल्द ही पूरा करवा देते हैं। इस अवसर पर मनजीत सिंह, सुखविंदर कौर, रेखा, हरजीत कौर, शिखा महाजन, विनोद कालिया डॉ सुनील गुप्ता, नवदीप जोशी, श्रीमती पुष्पिंदर कौर, राजेश कुमार, स्कूल की मैनेजमेंट और स्टाफ भी मौजूद था।


