ग्राम कमाल वाला में हाइपरटेंशन जांच शिविर का आयोजन

ग्राम कमाल वाला  में हाइपरटेंशन जांच शिविर का आयोजन

फाजिल्का 6 जून

 ग्राम कमाल वाला में आज ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचापजांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गयाजिसमें गाँव के काफी लोगों ने भाग लिया।

 

शिविर में प्रशिक्षित  स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने ग्रामीणों की रक्तचाप जांचशुगर टेस्टतथा स्वास्थ्य परामर्श की सुविधाएं निःशुल्क प्रदान कीं। शिविर में विशेष रूप से हाइपरटेंशन के कारणलक्षणबचाव और इलाज की जानकारी दी गई।

 

सीएचओ चेतन कुमार ने बताया कि आज की जीवनशैली में हाइपरटेंशन एक सामान्य लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही हैजो यदि समय पर नियंत्रित  की जाए तो हृदय रोगस्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

 

गाँव के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से उन्हें समय रहते अपने स्वास्थ्य की जानकारी मिलती है और बीमारी की रोकथाम संभव होती है।

 

 

शिविर के अंत में सभी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी पर्चे वितरित किए गए और जीवनशैली में बदलाव की सलाह दी गईइस  दोरान  अमनदीप कौर हेल्थ वर्कर साथ थे