पी.पी.सी.बी. ने ठोस कचरे के उचित प्रबंधन संबंधी जागरूकता एवं प्रशिक्षण सेशन करवाया

पी.पी.सी.बी. ने ठोस कचरे के उचित प्रबंधन संबंधी जागरूकता एवं प्रशिक्षण सेशन करवाया

जालंधर, 10 दिसंबर: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) द्वारा कचरे को खुले में जलाने पर रोक लगाने तथा सूखे व गीले कचरे की सोर्स सेगरीगेशन को प्रोत्साहित करने संबंधी जागरूकता-कम-प्रशिक्षण सेशन करवाया गया।

 

यह प्रशिक्षण सेशन नगर निगम जालंधर और नगर निगम कपूरथला के सैनिटरी इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों, सफाई सेवकों/स्वच्छता कर्मियों तथा बागवानी विभाग के अधिकारियों के लिए करवाया गया।

 

दोनों निगमों में अलग-अलग पूरे दिन चले सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को म्यूनिसिपल तथा बागवानी कचरे को खुले में जलाने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा वायु प्रदूषण में इसके बड़े योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। सूखे और गीले कचरे का स्रोत पर अनिवार्य अलगाव को प्रभावी एवं पर्यावरण-अनुकूल ठोस कचरा प्रबंधन का महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

 

पी.पी.सी.बी. के अधिकारियों ने सैनिटरी इंस्पेक्टरों और फील्ड स्तर के सफाई कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा की ताकि उनके दैनिक कार्यों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को समझा जा सके और उनका समाधान किया जा सके।

 

सभी प्रतिभागी सफाई कर्मचारियों एवं फील्ड स्टाफ ने आश्वासन दिया कि वे किसी भी प्रकार के ठोस कचरे को जलाना पूरी तरह बंद कर देंगे तथा स्रोत पर ही सूखे व गीले कचरे का सौ प्रतिशत अलगाव सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि अपने-अपने वार्डों में रहने वाले लोगों को कचरा सही ढंग से अलग करने के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित और जागरूक करेंगे।

 

इस प्रोग्राम को काफी समर्थन मिला है, जिससे दोनों शहरों में वैज्ञानिक ठोस कचरा प्रबंधन के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके फलस्वरूप शहर और अधिक स्वच्छ, हरे-भरे तथा स्वस्थ बनेंगे।

........

 

 

Advertisement

Latest

बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू
5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान
एशियाई हॉकी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने गुरदासपुर के खेतों में पराली की गांठें बनाकर पंजाब के किसानों से पराली न जलाने की अपील की
गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू