‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 287वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 725 ग्राम हेरोइन सहित 27 नशा तस्कर गिरफ्तार

‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 287वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 725 ग्राम हेरोइन सहित 27 नशा तस्कर गिरफ्तार


चंडीगढ़, 13 दिसंबर:


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 287वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 178 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 25 एफआईआर दर्ज कर 27 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 287 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 40,209 हो गई है।

इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 725 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम तथा 75 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

इस ऑपरेशन के दौरान 36 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 500 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 80 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 178 छापेमारी की। दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 186 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की गई है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज ‘डी-एडिक्शन’ भाग के अंतर्गत 15 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है। 

Advertisement

Latest

सिपाही से दरोगा बने 1700 अभ्यर्थियों को राहत, योगी सरकार ने 8-8 लाख रुपये की माफ की रिकवरी
श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर, हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया राष्ट्रीय सम्मान
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 295वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 176 काबू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए
वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब के विकास की गति को जारी रखेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान