मुख्य मंत्री के जापान दौरे की शुरुआत, एडोगावा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित

मुख्य मंत्री के जापान दौरे की शुरुआत, एडोगावा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित

चंडीगढ़, 2 दिसंबर —

जापान दौरे के पहले दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टोक्यो स्थित एडोगावा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी संभवतः विश्व के ऐसे एकमात्र नेता थे, जिन्होंने अहिंसा और शांति की विचारधारा के माध्यम से स्वतंत्रता की लड़ाई जीती। उन्होंने कहा कि हम सभी को, विशेषकर युवाओं को, अहिंसा, सद्भावना और शांति के सिद्धांतों को अपनाकर राष्ट्रपिता द्वारा दर्शाए गए मानवतावादी दर्शन को जीवित रखने के लिए आगे आना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि महात्मा गांधी का जीवन, दर्शन और बलिदान सदा एक प्रकाश-स्तंभ की तरह कार्य करता रहेगा और हम सभी को समाज, राज्य और देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

लोगों से गांधीजी द्वारा बताए गए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समानता-आधारित समाज के निर्माण के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांधीजी एक महान राजनेता और जागरूक व्यक्तित्व थे। उन्होंने पूरी दुनिया का भ्रमण कर प्रेम, शांति और अहिंसा के अपने दर्शन का प्रसार किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राष्ट्रपिता ने स्वतंत्रता संग्राम को जनांदोलन में बदलकर भारत को स्वतंत्र कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासी आज के भारत के निर्माण में उनके महान योगदान के लिए सदैव इस महान व्यक्तित्व के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया गांधीजी के सत्य, शांति, प्रेम, मित्रता और अहिंसा के संदेश को याद करती है और उनके सिद्धांतों पर चलने के प्रयास भी करती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों की आज के विश्व में अत्यंत महत्ता है, इसलिए हम सभी को इस महान राष्ट्रीय नेता के पदचिह्नों पर चलना चाहिए। 

Advertisement

Latest

पंजाब में अशिक्षा, नशे और बेरोज़गारी का खात्मा ‘आप’ सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
हमने पंजाब के लोगों से किया हर वादा पूरा किया है और भविष्य में भी हर वादा पूरा करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
गैंगस्टरां पर वार’ का 49वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी; 151 गिरफ्तार
प्रस्तावित भारत–अमेरिका व्यापार समझौता पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकता है और ग्रामीण आजीविका पर असर डाल सकता है: लालजीत सिंह भुल्लर
पंजाब में महिलाओं को निशाना बनाकर पैसे वसूलने वाले साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश; 3.49 लाख रुपये, 500 डॉलर समेत तीन गिरफ्तार