नशे के खिलाफ जंग में उतरे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी

नशे के खिलाफ जंग में उतरे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गढ़शंकर/होशियारपुर, 17 जुलाई:
गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों ललियां, कालेवाल, खाबड़ा, गोलियां, बड़ेसरों और सतनौर में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता रैलियां की गई।

इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने लोगों से अपील की कि नशे के खिलाफ जंग में हिस्सा लें और नशा बेचने वालों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों, ताकि नशे से बर्बाद हुए घरों को फिर से संवारा जा सके।

उन्होंने लोगों को शपथ दिलवाई कि आज से कोई भी पंजाबी नशे की ओर मुंह नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब घरों से नशे का खात्मा कर दिया जाएगा।

श्री रौड़ी ने लोगों को सूचित किया कि पंजाब सरकार अब हर प्रदेश के हर नागरिक 10 लाख तक का कैशलेस इलाज करेगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी नशा करने या करवाने वालों का साथ न दे, ताकि पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सके। 

Advertisement

Latest

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ
'युद्ध नशेआं विरुद्ध' मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू
गैंगस्टरां ते वार का 88वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 639 जगहों पर छापेमारी; 239 गिरफ्तार
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर
विश्व लीवर दिवस 2026: ‘द लैंसेट’ ने विश्व स्तर पर लीवर बीमारियों में वृद्धि की चेतावनी दी, पंजाब ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत तैयारी तेज की, स्क्रीनिंग का विस्तार