दिल्ली में हुमायूं के मकबरे का गुंबद गिरा, 11 लोग निकाले गए, रेस्क्यू जारी
दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं के मकबरे का एक गुंबद शुक्रवार (15 अगस्त) को गिर गया. इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है. खबर लिखे जाने तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया और अस्पताल भेजा गया. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि करीब शाम 4 बजे गुंबद गिरने की सूचना मिली. जिस जगह पर गुंबद गिरा है उस इलाके को घेर दिया गया है और पुलिस की टीम वहां पर मौजूद है.
ASI करती है मकबरे का देखरेख
बता दें कि दिल्ली में हुमायूं का मकबरा मशहूर है. छुट्टियों के दिनों में यहां लोग घूमने भी आते हैं. ऐसे में यहां पर भीड़ होती है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) इस मकबरे का देखरेख करती है.
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरा कैंपस में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत गिर गई। हादसा शुक्रवार शाम चार बजे हुआ।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। उनके अनुसार, अब तक 11 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। मौके पर तलाश अभियान जारी है। पहले खबर आई थी कि मकबरे का गुंबद गिर गया है।
इधर, हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों में 4 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। बुधवार रात कुल्लू जिले के श्रीखंड पहाड़ी, तीर्थन घाटी की बाथाढ़ पहाड़ी और शिमला के रामपुर और कोटखाई में बादल फटा। बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है।
Read Also : किश्तवाड़ हादसा अपडेट: अब तक 65 शव बरामद, बड़ी संख्या में नदी में बह गए लोग

शिमला के रामपुर में चट्टान गिरने ने से 20 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि पार्वती नदी में बह जाने से एक व्यक्ति लापता हो गया। कोटखाई के खलटूनाला में 6 से ज्यादा गाड़ियां और पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। राज्य भर में 550 सड़कें बंद पड़ी हैं। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। दर्जनों गाड़ियां बह गईं।
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश के बाद 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ के हालात हैं। लखीमपुर में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। संभल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 20 गांव में बाढ़ का खतरा बन गया है।


