‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 277वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 1.5 किलोग्राम हेरोइन और 12,000 रुपए की ड्रग मनी सहित 103 नशा तस्कर काबू

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 277वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 1.5 किलोग्राम हेरोइन और 12,000 रुपए की ड्रग मनी सहित 103 नशा तस्कर काबू

 चंडीगढ़, 3 दिसंबर:

राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” के 277वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 335 स्थानों पर छापेमारी की, इन कार्रवाइयों के बाद पूरे राज्य में 79 एफआईआर दर्ज करते हुए 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 277 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 39,078 हो गई है।

इन छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम, 5 किलोग्राम भुक्की, 5040 नशीली गोलियाँ और 12,370 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज. को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ चल रही इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई है।

इस ऑपरेशन के दौरान 70 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 335 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 356 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

ध्यान देने योग्य है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-ऐडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी)—लागू की है, और इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 45 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया है। 

Tags:

Advertisement

Latest

पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित
पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप सिंह धालीवाल
अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़