सीनियर पी.सी.एस. अधिकारी नयन जिला जालंधर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त

सीनियर पी.सी.एस. अधिकारी नयन जिला जालंधर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त

जालंधर, 3 दिसंबर : राज्य चुनाव आयोग द्वारा जिला जालंधर में होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों के लिए सीनियर पी.सी.एस. अधिकारी मैडम नयन, जो संयुक्त सचिव जल आपूर्ति एवं स्वच्छता पंजाब है, को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

 

राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रोग्राम के अनुसार 14 दिसंबर को जिला जालंधर में जिला परिषद के 21 जोन और 11 पंचायत समितियों के 188 जोन की चुनाव करवाए जाने है।

 

चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी/सूचना के लिए चुनाव पर्यवेक्षक की ई-मेल आई.डी. [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा उनके द्वारा जिला प्रशासकीय परिसर की पहली मंजिल स्थित कमरा नंबर 116 में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव संबंधी शिकायतों की सुनवाई भी की जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि चुनाव पर्यवेक्षक ने आज जालंधर पहुंचने के उपरांत कोर्ट रूम, उप मंडल मैजिस्ट्रेट जालंधर-2 में पंचायत समिति जालंधर पश्चिमी के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया का जायजा भी लिया। 

Advertisement

Latest

पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित
पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप सिंह धालीवाल
अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़