लुधियाना में केजरीवाल के वीडियो से छेड़छाड़ ,संविधान पर बयान किया एडिट, अब तक 7 FIR

लुधियाना में केजरीवाल के वीडियो से छेड़छाड़ ,संविधान पर बयान किया एडिट,  अब तक 7 FIR

 Former AAP CM Delhi Arvind Kejriwal  लुधियाना में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण के वीडियो को एडिट करके एक्स पर शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी चल रही है। […]

 Former AAP CM Delhi Arvind Kejriwal 

लुधियाना में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण के वीडियो को एडिट करके एक्स पर शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी चल रही है। सलेम टाबरी थाने की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस को जानकारी देते हुए दीपू घई ने बताया कि विभोर आनंद नाम के व्यक्ति ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा संविधान में एससी/एसटी भाईचारे को लेकर दिए गए बयान का गलत तरीके से एडिट किया हुआ वीडियो अपनी वेबसाइट और एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। जिससे आम लोगों के बीच शांति भंग हो सकती है।

साथ ही आरोपी ने एससी/एसटी भाईचारे की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। पुलिस ने विभोर आनंद नाम के इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सलेम टाबरी थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 336(4),352,353(2)बीएनएस 3(1)(आरयूवी) एससी एक्ट 1989 और धारा 65 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

लुधियाना पहुंची दिलजीत दोसांझ की टीम , लाइव कंसर्ट की तैयारियां शुरू

इससे पहले आप नेता विजय दानव ने पुलिस को विभोर आनंद नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से कहा था कि डा.अंबेडकर संबंधी टिप्पणी की कुछ शरारती तत्वों द्वारा केजरीवाल की वीडियो को एडिट कर गलत तरीके से उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद एससी-एसटी भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंची।

जिसके बाद पुलिस ने केजरीवाल की वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले विभोर आनंद निवासी दिल्ली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अभी तक लुधियाना में 7 केस दर्ज किए हैं।

 Former AAP CM Delhi Arvind Kejriwal 

Advertisement

Latest

UP High Alert: ज्ञानवापी में पहली बार 2 शिफ्ट में 'अलविदा जुमा' की नमाज, चप्पे-चप्पे पर फोर्स और ड्रोन से निगरानी
होर्मुज जलडमरूमार्ग में महायुद्ध की आहट: ईरान का जहाजों को 'संपर्क' करने का अल्टीमेटम, अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर हमले का दावा
एलपीजी संकट का हाहाकार: दिल्ली में सुलगते चूल्हे, मध्य प्रदेश में ठप बुकिंग और पंजाब की कतार में टूटी सांसें
ज़मीन से सितारों तक: वॉचमैन की नौकरी और धनिया बेचने से लेकर बॉलीवुड के 'नवाब' बनने तक नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का अकल्पनीय सफर
$100 के पार कच्चा तेल: ऊर्जा संकट के बीच रूसी तेल खरीद पर अमेरिका की 30 दिन की मोहलत