गगनदीप सिंह काकू आहलूवालिया ने खादी बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला
चंडीगढ़, 12 मार्च
पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नव-नियुक्त चेयरमैन श्री गगनदीप सिंह काकू आहलूवालिया ने आज चंडीगढ़ स्थित बोर्ड के मुख्य कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया।
इस अवसर पर राजबीर सिंह घुम्मण (ओएसडी, मुख्यमंत्री पंजाब), मोहिंदर भगत (कैबिनेट मंत्री), इंदरजीत कौर मान (विधायक नकोदर), दिनेश ढल्ल, नितिन कोहली, महाराज बंसी दास, बाबा परगट नाथ, वनीत धीर (मेयर), मंगल सिंह बस्सी (स्टेट चेयरमैन, पंजाब एग्रो), अब्दुल बारी सलमानी (स्टेट चेयरमैन, मुस्लिम विकास बोर्ड), काउंसलर दीपक शारदा, समाजसेवी मास्टर गौरव, रोबिन सांपला, करण मली, नरवैल कंग, काउंसलर अमित ढल्ल, जगदीश समराए, सतनाम सिंह, बब्बू थापर, चेयरमैन लखवीर सिंह, जसवीर सिंह, पूजा सिंह और हरपाल सिंह चड्ढा, वाइस चेयरमैन पवन हंस सहित बोर्ड के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियां भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमैन गगनदीप सिंह काकू आहलूवालिया ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करता है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की सोच के प्रतीक के रूप में खादी केवल एक वस्त्र नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और ग्रामीण विकास की विचारधारा का प्रतीक है। ग्रामीण उद्योगों को प्रोत्साहित करके पंजाब के समग्र विकास को और तेज किया जा सकता है।


