'4 दिन की जंग', स्वतंत्रता दिवस के जश्न के भाषण में PAK पीएम शहबाज शरीफ ने छाती फुलाई, भारत के खिलाफ खूब बोला झूठ

'4 दिन की जंग', स्वतंत्रता दिवस के जश्न के भाषण में PAK पीएम शहबाज शरीफ ने छाती फुलाई, भारत के खिलाफ खूब बोला झूठ

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर में शिकस्त के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के मौके पर भी पाक की जीत का झूठा राग अलापा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने चार दिन के संघर्ष के दौरान ऐतिहासिक जीत दर्ज की. शहबाज ने पाकिस्तान के लोगों को शुभकामना देने के लिए एक्स पर पोस्ट शेयर की है. शहबाज ने लिखा, ''मैं पाकिस्तान की आजादी के 78 वर्ष पूरे होने पर देश को शुभकामनाएं देता हूं.''

शहबाज ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''मैं राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना और अल्लामा मोहम्मद इकबाल को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्र को एक लक्ष्य के तहत एकजुट किया. उनके प्रयासों ने एक आजाद देश बनाने के साथ इतिहास की धारा बदल दी और इस तरह एक असंभव से लगने वाले सपने को साकार कर दिया.''

शहबाज ने भारत के खिलाफ एक बड़ा झूठ बोल दिया. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए संघर्ष के लिए पूरी तरह भारत को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ''भारत ने हम पर जंग थोपी थी, लेकिन पाकिस्तान ने इसमें ऐताहिसक जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल हमारी आजादी की पवित्रता को मजबूत किया है, बल्कि हमारे लोगों के दिलों में देशप्रेम की भावना को भी जगा दिया है, जिससे इस स्वतंत्रता दिवस का गर्व और उत्साह और बढ़ गया है.'' 

Read Also ; किश्तवाड़ में बादल फटा, 12 लोगों के शव मिले, रेस्क्यू जारी

download (2)

शहबाज ने कहा, ''अल्लाह के करम से हमारी बहादुर सेना ने अपनी शान को कायम रखा और दुश्मन के झूठे घमंड को चकनाचूर कर दिया. हमारे वीर सैनिकों और वायु सेना के योद्धाओं ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. हम उन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारी आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी.''

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया