पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा

पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, 25 मई:

पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी आज यहां मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य में प्री-मैपिंग के दौरान 84 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि प्री-मैपिंग के दौरान वर्ष 2003 में हुई एस.आई.आर. को आधार बनाकर मौजूदा मतदाता सूचियों के साथ मिलान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता की प्री-मैपिंग नहीं होती है, तो उस मतदाता को बी.एल.ओ. द्वारा दिया गया गणना फॉर्म भरकर पुनः बी.एल.ओ. के पास जमा करवाना होगा। इसके बाद संबंधित मतदाता का नाम ड्राफ्ट रोल में जोड़ दिया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने पंजाब के मतदाताओं से अपील की कि वे एस.आई.आर. में बढ़-चढ़कर भाग लें और बी.एल.ओ. के साथ पूरा सहयोग करें। 

Advertisement

Latest

पशुधन की स्वास्थ्य सेवाओं में देरी, अनुपस्थिति और लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशु चिकित्सा स्टाफ को दिए सख्त निर्देश
अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 'रंगला पंजाब विकास योजना' में तेजी लाने के लिए तय कीं सख्त समय-सीमाएं, परियोजनाओं की नियमित निगरानी और समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल
अमृतसर में 8.3 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार