6 ब्लॉकों में टेनिस क्रिकेट के मुकाबले करवाए
By NIRPAKH POST
On
जालंधर, 14 सितंबर : प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे ‘खेडाँ वतन पंजाब दीया- 2026’ के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में खेल मुकाबले करवाए जा रहे है। इस सीजन में टेनिस क्रिकेट को पहली बार ‘खेडाँ वतन पंजाब दीया’ में शामिल किया गया है। आज टेनिस क्रिकेट मुकाबलों का पहला दिन था।
सोमवार को 6 ब्लॉकों में टेनिस क्रिकेट के मुकाबले करवाए गए, जिनमें मेहतपुर, नकोदर, नूरमहल, लोहियां, शाहकोट और जालंधर पश्चिमी ब्लॉक शामिल है।
जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने आज हुए खेल मुकाबलों के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक मेहतपुर के टेनिस क्रिकेट मुकाबलों में कैम्ब्रिज स्कूल की टीम ने पहला और एच.पी. स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह ब्लॉक लोहियां में फुलवारी गांव ने पहला और नवां गांव दोनेवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक शाहकोट के मुकाबलों में गांव मलसीआं पहले और कोटली गुजरां दूसरे स्थान पर रहा।
शाहकोट ब्लॉक में हुए खेल मुकाबलों के दौरान ‘आप’ नेता परमिंदर सिंह पंडोरी और मेहतपुर ब्लॉक के मुकाबलों में गांव संगोवाल के सरपंच कुलवंत सिंह ने शिरकत करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।


