गैंगस्टरां ते वार का 237वां दिन: पंजाब पुलिस ने 642 स्थानों पर की छापेमारी; 327 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 237वां दिन: पंजाब पुलिस ने 642 स्थानों पर की छापेमारी; 327 काबू

चंडीगढ़, 14 सितंबर:

राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 237वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 642 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’— पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग अभियान की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 237वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 327 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 70,690 हो गई है।

इसके अलावा, 187 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

इस बीच, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 562वें दिन भी जारी रखते हुए आज 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 830 ग्राम हेरोइन, 68 किलोग्राम भुक्की, 225 नशीली गोलियां और 1,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही, केवल 562 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,837 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 5 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया।