श्री आनंदपुर साहिब होले मुहल्ले के लिए पूरी तरह तैयार; हरजोत सिंह बैंस ने व्यापक प्रबंधों के दिए आदेश
चंडीगढ़/ श्री आनंदपुर साहिब, 13 फरवरी:
होले मोहल्ले के पवित्र मौके श्री आनंदपुर साहिब में लाखों की संख्या मं; पहुंचने वाली संगत के मद्देनज़र पंजाब के शिक्षा मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने रूपनगर जिले के अधिकारियों को टैंट सिटी, ट्राली सिटी, समर्पित पार्किंग ज़ोन बनाने के इलावा संगत की आसान यात्रा के लिए शटल बस और आटो-रिक्शा सेवा शुरू करने और अन्य ज़रुरी प्रबंध करने के निर्देश दिए है ताकि आने वाली सारी संगत के लिए आध्यात्मिक माहौल को यकीनी बनाया जा सके।
सिख परंपराओं के शानदार जशन संबंधी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए रूपनगर ज़िला प्रशासन के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने मुख्य मंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पवित्र नगरी में लाखों की संख्या में आने वाली संगत की सुविधा प्रति वचनबद्धता पर ज़ोर दिया। उन्होंने बुनियादी ढांचे और भारी सभा के प्रबंधन के लिए रणनीतियों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा दौरान यह यकीनी बनाया गया कि तीन दिन समागम दौरान सिख धर्म के मूल सिद्धांतों को बरकरार रखा जाए।
स. बैंस ने बताया कि ज़िला प्रशासन को आठ एकड़ में टैंट सिटी, एक समर्पित ट्राली सिटी, 60 शटल बसें, 100 ई- रिक्शा, पैदल चलने वालों के लिए रास्ते वाली और 25 पार्किंग ज़ोन स्थापित करने के निर्देश दिए गए है।
स. हरजोत सिंह बैंस ने संबंधित सीनियर आधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने वाली संगत के लिए उचित यातायात यकीनी जाए, आस-पास को साफ़-सुथरा रखा जाए और संगत को किसी भी तरह की असुविधा न होने दी जाए।
स.बैंस ने कहा, " हम मिल कर एक ऐसा माहौल सृजित करना चाहते है जहां श्रद्धा भावना पर ध्यान केन्द्रित किया जाए। हम अपनी योजनाबंदी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संगत की सुविधा के लिए आठ एकड़ में फैली टैंट सिटी से लेकर शटल बसों के बेड़े तक हर लौजिस्टिकल सहायता के लिए पुख़्ता प्रबंध किए गए है। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए है कि उचित यातायात, साफ़- सुथरा वातावरण यकीनी बनाया जाए और संगत को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। " स.बैंस ने कहा कि ज़िला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है जिससे होले मुहल्ले दौरान सारा सिस्टम उचित ढंग के साथ काम करे।


