कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा बुजुर्गों का सम्मान

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा बुजुर्गों का सम्मान

मलोट, 02 फरवरी

पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को समर्पित ‘साडे बुज़ुर्ग, साडा मान’ समागम आज मलोट में श्रद्धा और सम्मान भरे माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले बुजुर्ग नागरिकों को सम्मानित करके उनकी जीवन भर की सेवा और अनुभव को नमन किया गया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बुजुर्गों को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुखद जीवन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं और उनके अनुभव व मार्गदर्शन से ही समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों की भलाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई लोक-हितैषी योजनाएं लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे दो महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने बताया कि पंजाब के बुजुर्ग वर्ग के स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत आज मलोट में जिला स्तरीय कैंप लगाया गया, जिसमें एक हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कैंप में विभिन्न सुविधाएं जैसे स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ जिन्हें सर्जरी की आवश्यकता है, उन्हें भी रजिस्टर किया गया। इसके अलावा व्हीलचेयर, चश्मे और अन्य चिकित्सा सहायता जरूरत के अनुसार प्रदान की गई।

इस अवसर पर सुखजिंदर सिंह काउनी चेयरमैन, जिला योजना बोर्ड, जशन बराड़ चेयरमैन, मार्केट कमेटी मलोट, अतिरिक्त उपायुक्त (ज) गुरप्रीत सिंह थिंद, अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सुरिंदर सिंह ढिल्लों, रतनदीप कौर संधू, राजवंत कौर सी.डी.पी.ओ., साधू सिंह पूर्व सांसद, एडवोकेट राजपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह बराड़, रमेश अरनीवाला, परमजीत सिंह गिल, सुखपाल सिंह प्रधान, ट्रक यूनियन, जसमीत सिंह बराड़ शहरी अध्यक्ष, लव बत्रा, विक्रम खुराना दफ्तर इंचार्ज, गगनदीप सिंह औलख, संदीप कुमार जियोरी, मनजिंदर सिंह काका उड़ांग, अर्श सिद्धू निजी सहायक, शिंदरपाल सिंह निजी सहायक, अमनदीप शर्मा, जोनी गर्ग और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।