पंजाब सरकार द्वारा पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा: मोहिंदर भगत मोहिंदर भगत

पंजाब सरकार द्वारा पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा: मोहिंदर भगत मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 20 अगस्त:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह बात रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पैस्को) के कामकाज की समीक्षा करते हुए कही।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पैस्को के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पैस्को कर्मचारियों को बेहतर सुरक्षा तथा कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

बैठक के दौरान पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह ने मंत्री को कॉरपोरेशन के माध्यम से पूर्व सैनिकों को उपलब्ध करवाए जा रहे रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पैस्को के अधीन 23,500 से अधिक कर्मचारी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

मंत्री ने अधिकारियों को पैस्को के कामकाज को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने, पूर्व सैनिकों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

Advertisement

Latest

फाजिल्का पुलिस ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के दौरान 924 एनडीपीएस मामलों में 1,331 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
गैंगस्टरां ते वार’: 7 महीनों में 62,641 व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने मोहाली को उत्तरी भारत के अगले जीसीसी हब के रूप में पेश किया: अमन अरोड़ा ने बेंगलुरु में दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए किया आकर्षित
पंजाब पुलिस का वर्ष भर चलने वाला लिंग संवेदनशीलता एवं मेनस्ट्रीमिंग प्रशिक्षण परियोजना एम.आर.एस.पी.पी.ए. फिल्लौर में हुआ संपन्न
पंजाब ने मोहाली स्थित सरकारी संस्थान में तीन और सफल लिवर ट्रांसप्लांट करके एक और मील का पत्थर हासिल किया: डॉ. बलबीर सिंह