गैंगस्टरां ते वार’: 7 महीनों में 62,641 व्यक्ति गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार’: 7 महीनों में 62,641 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़, 20 अगस्तः

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 7 महीने पूरे होने पर, पंजाब पुलिस ने अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक राज्य भर में 1.16 लाख छापेमारी करके गैंगस्टरों और उनके साथियों सहित कुल 62,641 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण सिन्हा ने कहा कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 1057 हथियारों के साथ-साथ 2,860 जिंदा कारतूस और 335 मैगजीन, 247 धारदार हथियार और 15 हैंड-ग्रेनेड बरामद किए हैं।

इसके अलावा 31,064 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है, जबकि 18,536 व्यक्तियों की तस्दीक करके उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि अभियान शुरू होने से अब तक पुलिस टीमों ने 1,612 फरार अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

अभियान के 212वें दिन पुलिस टीमों ने 420 छापेमारी करने के बाद 663 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 225 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई और 10 फरार अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार किया गया।

विशेष डीजीपी ने कहा कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान इसी जोश के साथ जारी रहेगा।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 537वें दिन भी जारी रखते हुए, आज 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.8 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 120 किलो भूक्की, 633 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 40,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 537 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 76,136 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 24 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है। 

Advertisement

Latest

फाजिल्का पुलिस ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के दौरान 924 एनडीपीएस मामलों में 1,331 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
गैंगस्टरां ते वार’: 7 महीनों में 62,641 व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने मोहाली को उत्तरी भारत के अगले जीसीसी हब के रूप में पेश किया: अमन अरोड़ा ने बेंगलुरु में दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए किया आकर्षित
पंजाब पुलिस का वर्ष भर चलने वाला लिंग संवेदनशीलता एवं मेनस्ट्रीमिंग प्रशिक्षण परियोजना एम.आर.एस.पी.पी.ए. फिल्लौर में हुआ संपन्न
पंजाब ने मोहाली स्थित सरकारी संस्थान में तीन और सफल लिवर ट्रांसप्लांट करके एक और मील का पत्थर हासिल किया: डॉ. बलबीर सिंह