कानियांवाली माइनर की क्षमता और पानी का निरंतर प्रवाह सुनिश्चित किया जाएगा: बरिंदर कुमार गोयल

कानियांवाली माइनर की क्षमता और पानी का निरंतर प्रवाह सुनिश्चित किया जाएगा: बरिंदर कुमार गोयल

*चंडीगढ़, 10 मार्च:*

पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज विधानसभा में भरोसा दिया कि गंग कैनाल से निकलने वाली कानियांवाली माइनर की क्षमता और इसमें पानी के सुचारु प्रवाह को सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई के लिए निरंतर पानी मिलता रहे।

कैबिनेट मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान फ़रीदकोट से विधायक श्री गुरदित्त सिंह द्वारा कानियांवाली माइनर को पक्का करने तथा इसकी चौड़ाई/क्षमता बढ़ाने संबंधी पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया कि कानियांवाली माइनर की डिज़ाइन डिस्चार्ज क्षमता 24.95 क्यूसेक है और इसकी लंबाई 28,000 फुट है। उन्होंने बताया कि इस माइनर का वर्ष 1995 में ब्रिक लाइनिंग किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि टेल गेज के आंकड़े दर्शाते हैं कि यह नहर अपनी डिज़ाइन क्षमता के 114 प्रतिशत तक पानी वहन कर रही है। इसलिए यह नहर अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक पानी ले जाने में पूरी तरह सक्षम है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चूंकि नहर की डिस्चार्ज क्षमता पर्याप्त है, इसलिए फिलहाल कंक्रीट लाइनिंग या इसकी क्षमता बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता नहीं है।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने यह भी बताया कि हालांकि पिछले समय के दौरान इस माइनर का पैचवर्क किया गया था, लेकिन फिर भी इसकी क्षमता और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जो भी कार्य आवश्यक होगा, वह किया जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

Advertisement

Latest

भारत-अमेरिका समझौता हमारे किसानों का भविष्य दांव पर लगाकर भारत को अमेरिकी उत्पादों का बाजार बना देगा: हरपाल सिंह चीमा
विधानसभा द्वारा महिलाओं, विशेषकर दलित महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर विधायक खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
पंजाब में अशिक्षा, नशे और बेरोज़गारी का खात्मा ‘आप’ सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
हमने पंजाब के लोगों से किया हर वादा पूरा किया है और भविष्य में भी हर वादा पूरा करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
गैंगस्टरां पर वार’ का 49वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी; 151 गिरफ्तार