आज़ादी सेनानियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में फरीदकोट में जल्द बनेगा वार मेमोरियल: मोहिंदर भगत

आज़ादी सेनानियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में फरीदकोट में जल्द बनेगा वार मेमोरियल: मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 9 मार्च:

पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण,स्वतंत्रता सेनानी मामलों और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान बताया कि फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में आज़ादी सेनानियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में एक वार मेमोरियल बनाया जाएगा।

मंत्री श्री भगत ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए फरीदकोट शहर के प्रमुख पार्क शहीद भगत सिंह पार्क का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि स्मारक का डिजाइन पहले ही मंजूर किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मंजूरी के बाद इसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग  को सौंप दी गई है।

मोहिंदर भगत ने आगे कहा कि यह स्मारक आज़ादी सेनानियों और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सैनिकों के बलिदान को स्मरणीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह वार मेमोरियल आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, बलिदान और सेवा की भावना से प्रेरित करेगा।
मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार आज़ादी सेनानियों और शहीद सैनिकों के परिवारों की भलाई और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

Advertisement

Latest

हम सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में 'आप' की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
आज़ादी सेनानियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में फरीदकोट में जल्द बनेगा वार मेमोरियल: मोहिंदर भगत
पंजाब औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026 के सकारात्मक परिणाम आने शुरू; जेएल ओसवाल समूह ने पंजाब में ₹1,550 करोड़ निवेश का किया ऐलान: संजीव अरोड़ा
अमृतसर में 9 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर काबू