डिजिटल लाइब्रेरी की ऐतिहासिक उपलब्धि: 11 विद्यार्थियों ने पी.सी.एस. प्रीलिम्स 2025 किया उत्तीर्ण

डिजिटल लाइब्रेरी की ऐतिहासिक उपलब्धि: 11 विद्यार्थियों ने पी.सी.एस. प्रीलिम्स 2025 किया उत्तीर्ण

होशियारपुर, 10 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के सक्षम नेतृत्व और मार्गदर्शन में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी होशियारपुर ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। डिजिटल लाइब्रेरी में नियमित अध्ययन करने वाले 11 विद्यार्थियों ने पी.सी.एस. प्रीलिम्स 2025 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवारों बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। यह सफलता जिले में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों और प्रशासनिक सहयोग का सशक्त उदाहरण है।

इन विद्यार्थियों ने डिजिटल लाइब्रेरी में अत्यंत अनुशासित वातावरण में निरंतर मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी की। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक अध्ययन कर उन्होंने अपनी लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में निरंतर प्रयास किया। डिजिटल लाइब्रेरी द्वारा उपलब्ध कराई गई पी.सी.एस. से संबंधित मानक पुस्तकों, संदर्भ सामग्री और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण ने उनकी तैयारी को मजबूत आधार प्रदान किया, जिसका सकारात्मक परिणाम परीक्षा परिणामों में देखने को मिला।

पी.सी.एस. प्रीलिम्स 2025 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों में कनिका, सलोनी, नितीश, प्रिया, साहिल गुप्ता, गुरप्रीत संधू, भावना, अर्शदीप कौर, करणदीप सिंह, सुचिता और अनिरुद्ध गुप्ता शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता यह दर्शाती है कि यदि सही दिशा, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध हो, तो सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थी भी बड़े से बड़े प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रतिभाशाली युवा प्रशासनिक सेवाओं में चयनित होकर समाज और प्रदेश की सेवा कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को पी.सी.एस. मेन्स परीक्षा के लिए भी पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

डिजिटल लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन विजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में डिजिटल लाइब्रेरी से और भी अधिक विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे और होशियारपुर का नाम रोशन करेंगे। 

Advertisement

Latest

भारत-अमेरिका समझौता हमारे किसानों का भविष्य दांव पर लगाकर भारत को अमेरिकी उत्पादों का बाजार बना देगा: हरपाल सिंह चीमा
विधानसभा द्वारा महिलाओं, विशेषकर दलित महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर विधायक खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
पंजाब में अशिक्षा, नशे और बेरोज़गारी का खात्मा ‘आप’ सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
हमने पंजाब के लोगों से किया हर वादा पूरा किया है और भविष्य में भी हर वादा पूरा करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
गैंगस्टरां पर वार’ का 49वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी; 151 गिरफ्तार