रंगला पंजाब फंड से सिविल अस्पताल को मिली 2 एम्बुलेंस
होशियारपुर, 25 मार्च:
विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज पंजाब सरकार की ओर से रंगला पंजाब फंड के तहत सिविल अस्पताल होशियारपुर को 2 नई एम्बुलेंस भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों को आधुनिक एवं बुनियादी सुविधाओं से लैस करना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने बताया कि इन एम्बुलेंसों के उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित होगी।
विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य कर रही है, ताकि आम जनता को सरकारी संस्थानों में ही बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सिविल सर्जन डॉ मंदीप कंवल, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ स्वाति शीमार, डीएफपीओ डॉ. रंजीत, एसएमओ डॉ. नेहा, एसएमओ डॉ. नवजोत, डीआर वैशाली, डॉ काजल, डॉ रूपिंदर, पार्षद मंजीत, गोपी, जसपाल सुमन, अर्जुन, संजय शर्मा, बलवीर सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे


