गैंगस्टरों ते वार का 64वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 540 स्थानों पर छापेमारी; 206 गिरफ्तार
By NIRPAKH POST
On
चंडीगढ़, 25 मार्च:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के 64वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 540 ठिकानों पर छापेमारी की।
गौरतलब है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुरू किया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।
64वें दिन पुलिस टीमों ने 206 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 16,884 हो गई है।
इसके अलावा 59 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 122 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध ” को 389वें दिन भी जारी रखते हुए आज 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 8.4 किलो हेरोइन, 37 किलो भुक्की, 270 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1450 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 389 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 55,440 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 34 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।