नशे के खिलाफ व्यापक जंग है ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ : मनीष सिसोदिया

नशे के खिलाफ व्यापक जंग है ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ : मनीष सिसोदिया

जालंधर, 25 मार्च : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों के ट्रेनिंग सेशन में भाग लेने आज जालंधर पहुंचे थे, ने संबोधन करते हुए कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान नशे के खिलाफ व्यापक जंग है। उन्होंने कहा कि सामूहिक एकजुटता से ही नशे की बीमारीको जड़ से खत्म किया जा सकता है। 

 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह, विधायक हलका करतारपुर बलकार सिंह, विधायक नकोदर इंदरजीत कौर मान, विधायक टांडा जसबीर सिंह राजा गिल, विधायक होशियारपुर ब्रहम शंकर जिम्पा, विधायक चब्बेवाल डा. ईशांक कुमार, विधायक दसूहा करमबीर सिंह घुम्मन और विधायक बंगा डा. सुखविंदर कुमार सुखी के अलावा जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर के हलका इंचार्ज तथा भारी संख्या में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मौजूद थे। 

 

नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि नशों को जड़ से खत्म करने के लिए गांवों और वार्डों में जाकर नशा बेचने वालों की जानकारी दी जाए, ताकि उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा नशों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जंग लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां नशे पर निर्भर व्यक्तियों को नशे से मुक्त किया जा रहा है, वहीं नशे का कारोबार करने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाए जा रहे है,ताकि भविष्य में कोई भी नशा तस्कर ऐसा काम करने से पहले एक बार जरूर सोचे। 

 

उन्होंने ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को उत्साहित करते हुए कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम को एक एक्शन न माना जाए बल्कि एक युद्ध की तरह लिया जाए और पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए इस युद्ध को जीतने में अपना योगदान दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे अलग-अलग जिलों में ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों के ट्रेनिंग सेशनों में हिस्सा ले रहे है और भविष्य में जिला स्तर पर ट्रेनिंग सेशन/मीटिंगें भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिन दूर नहीं जब पंजाब वासियों की एकजुटता से नशा मुक्त-रंगला पंजाब बनेगा। 

 

उन्होंने हलका विधायकों और हलका इंचार्जों से कहा कि वे जमीनी स्तर पर स्वयं इस युद्ध के लिए मैदान में उतरें और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों द्वारा की जा रही कार्रवाई की बारीकी से निगरानी करें। 

 

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने संबोधन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अपनाए गए सख्त रुख के कारण आज नशे का कारोबार करने वाले जेलों की सलाखों के पीछे है या राज्य छोड़कर जा चुके है। 

 

इससे पहले नशा मुक्ति मोर्चा दोआबा जोन के कोऑर्डिनेटर नयन छाबड़ा द्वारा ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों का ट्रेनिंग सेशन करवाया गया। इस ट्रेनिंग सेशन में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ऑनलाइन भी जुड़े हुए थे। 

 

 

इस मौके पर चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक पवन कुमार टीनू, चेयरमैन जिला योजना समिति अमृतपाल सिंह, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट रमणीक सिंह रंधावा, वाइस चेयरमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रिं. प्रेम कुमार, हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल, हरजी मान हलका इंचार्ज फगवाड़ा, नशा मुक्ति मोर्चा दोआबा जोन के वाइस कोऑर्डिनेटर अतिन अग्निहोत्री और विभिन्न जिला एवं हलका इंचार्जों के अलावा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भी मौजूद थे।