धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत व धरोहर को विश्व में पहुंचाने के लिए सरकार कर रही कार्य - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत व धरोहर को विश्व में पहुंचाने के लिए सरकार कर रही कार्य - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

चंडीगढ़ 20 अप्रैल - हरियाणा के   मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र - कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत व धरोहर को विश्व के हर कोने तक फैलाने पर फोकस रखकर सरकार काम कर रही है। इसी पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने हजारों वर्ष पूर्व पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश दिए थे। इन उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर आरती स्थल पर जिला प्रशासन व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीहरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण व पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने विभिन्न देशों से आए शिष्टमंडल के सदस्यों को अंगवस्त्र व भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद महाआरती की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की है।

 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 36वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 13 देशों के 27 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने धर्मक्षेत्र- कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। यह शिष्टमंडल पिछले 4 दिन से हरियाणा के अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कर रहा है। इस शिष्टमंडल ने हरियाणा विधानसभापंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट व हरियाणा के सभी अहम विषयों पर बातचीत की है। यह शिष्टमंडल निश्चित ही अपने-अपने देशों में जाकर हरियाणा की संस्कृति व सांस्कृतिक धरोहर के अहम लम्हों को पहुंचाएगा। इससे हरियाणा के पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी बल मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि शिष्टमंडल ने पवित्र ग्रंथ गीता की धरा पर महाआरती भी की है। इस पावन धरा पर शिष्टमंडल के सदस्यों का स्वागत करने के लिए पहुंचे है। इस ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पहुंचे शिष्टमंडल के सदस्यों को कुरुक्षेत्र के साथ-साथ पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से आत्मसात करने का अवसर मिला है। यह शिष्टमंडल अपने-अपने देशों में कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर और पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाने का काम करेगा।

 

तेज आंधी से हुए नुकसान का किया जा रहा है आंकलन

 

श्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा में तेज आंधी से जो नुकसान हुआ हैउस नुकसान का आंकलन करने के दो दिन पहले ही अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट सौंपने और आगजनी के कारणों का पता लगाने के लिए भी कहा गया है। इस रिपोर्ट के बाद ही सरकार निर्णय लेगी।

 

इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Tags:

Advertisement

Latest

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार
उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की
प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट: यूके की फर्म “3 एसोसिएट्स” की ओर से पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश
ग्लोबल नेटवर्क जापान कंपनी लिमिटेड ने ग्रीन एनर्जी को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार के साथ सहयोग करने में रुचि दिखाई
गैंगस्टरों ते वार का 52वां दिन: पंजाब पुलिस ने 587 स्थानों पर की छापेमारी; 241 गिरफ्तार