CM योगी का UP की महिलाओं को बड़ा गिफ्ट, 1-1 लाख रुपये देनेका ऐलान

CM योगी का UP की महिलाओं को बड़ा गिफ्ट, 1-1 लाख रुपये देनेका ऐलान
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। ऐसे में भाजपा से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां जमीन पर उतर गई हैं और तैयारियों को तेज कर दिया गया है। राज्य की भाजपा सरकार भी जनता के लिए एक के बाद एक बड़े ऐलान कर रही है। इसी क्रम में यूपी की योगी सरकार ने महिलाओं के लिए एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को 1-1 लाख रुपये की मदद देने जा रही है।
3 किश्तों में मिलेंगे पैसे
यूपी में चुनाव से पहले सीएम योगी महिलाओं के लिए बड़े-बड़े ऐलान कर रहे हैं। गुरुवार को भी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। राज्य की महिलाओं को सीएम योगी की सरकार ने बंपर गिफ्ट देने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, यूपी की 1 करोड़ महिलाओं को योगी सरकार 1-1 लाख रुपये देने जा रही है। महिलाओं को ये रकम तीन किश्तों में बिना ब्याज के दी जाएगी। पहली किश्त 20 हजार रुपये दूसरी 30 हजार रुपये और तीसरी किश्त 50 हजार रुपयों की होगी। यूपी की महिलाओं को ये आर्थिक मदद आजीविका मिशन के तहत बिना ब्याज के दी जाएगी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया ऐलान
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महिलाओं के लिए 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण योजना का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बिना ब्याज कर्ज मिलेगा। पहले चरण में 20 हजार रुपये का ऋण मिलेगा। इसके बाद समय पर भुगतान पर अगली किस्त 30 हजार की मिलेगी। दूसरी किस्त चुकाने पर तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक क्रेडिट लिमिट मिलेगी। राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को छोटे कारोबार और पहले से चल रहे उद्यम को विस्तार देने के लिए कर्ज मिलेगा। बता दें कि इस फैसले से यूपी की भाजपा सरकार 3-4 करोड़ लोगों को साधने की कोशिश कर रही है। 2027 चुनाव से पहले महिला वोट बैंक पर BJP सरकार का बड़ा फोकस है।
सरकार की योजना है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर चुनाव से पहले बड़ा संदेश दिया जाए। इसलिए यूपी में महिला वोटरों को साधने की दिशा में सरकार बड़े कदम उठा रही है। महिला समूहों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए ‘आईडी कार्ड’ उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। ई-रिक्शा योजना में 2 लाख रुपये तक के वाहनों की खरीद पर विचार हो रहा है। इसके अलावा 100 ‘महिला शक्ति केंद्र’ स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
महिलाओं के लिए लगातार हो रहे ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ गए हैं। सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लगातार बड़े ऐलान हो रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि UP चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का प्लान कर रही है। आधी आबादी को सीएम योगी ने कई सौगातें दी हैं। इनमें शामिल हैं-:
यूपी महिला उद्यमी क्रेडिट योजना
फ्री स्कूटी योजना
लखपति दीदी और स्वयं सहायता समूह
₹50,000 नकद सहायता योजना (प्रस्तावित)
निराश्रित महिला पेंशन
मिशन शक्ति 5.0
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
मुफ्त रोडवेज यात्रा योजना (60 साल से ऊपर)
81 महिला हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर
यूपी में कब है चुनाव?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आयोजन साल 2027 में फरवरी से मार्च महीने के बीच होने की संभावना है। निर्वाचन आयोग की ओर से कुछ समय बाद चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। ये चुनाव 403 विधानसभा सीटों के लिए होंगे। जानकारी के अनुसार,वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को खत्म होगा।


