हरियाणा सरकार ने 50 लाख लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए ₹1,890 करोड़, CM सैनी ने जारी की 26 योजनाओं की राशि

हरियाणा सरकार ने 50 लाख लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए ₹1,890 करोड़, CM सैनी ने जारी की 26 योजनाओं की राशि

चंडीगढ़:

हरियाणा में जनকল্যাणकारी योजनाओं के तहत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 50 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 1,890 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। यह राशि बुढ़ापा-विधवा पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना और भावांतर भरपाई योजना सहित कुल 26 सरकारी योजनाओं के अंतर्गत भेजी गई है।

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी महिलाओं के खातों में 212 करोड़ रुपये भेजे गए। इस योजना की 11 किस्तों में अब तक कुल 2,254 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायकों के काले कपड़े पहनकर विरोध करने पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के बेहतरीन कामकाज के बावजूद विपक्ष ऐसा कर रहा है।

image (10)

योजनावार मुख्य विवरण:

  • दयालु योजना के तहत सहायता: परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता होने पर आर्थिक सुरक्षा देने वाली 'दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना' (DAYALU) के तहत 4,520 परिवारों को ₹168.13 करोड़ जारी किए गए।

  • उद्योगों को प्रोत्साहन: उद्यम एवं रोजगार नीति और टेक्सटाइल योजनाओं के तहत उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा 670 लाभार्थियों को ₹311.25 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी गई।

  • भावांतर भरपाई में किसानों को राहत: मंडियों में उपज का सही भाव न मिलने की भरपाई करते हुए 6,177 किसानों (आलू, फूलगोभी और शहद उत्पादक) को ₹49.89 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर की गई।

  • महिलाओं को गैस सब्सिडी: 'हर घर-हर गृहिणी योजना' के अंतर्गत 500 रुपये में गैस सिलेंडर योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के खातों में जुलाई माह की ₹19.68 करोड़ की सब्सिडी सीधे डाली गई।

Related Posts