IPL का एक मैच हारने पर टीम को कितने रुपये का नुकसान होता है? यहां जानिए

IPL का एक मैच हारने पर टीम को कितने रुपये का नुकसान होता है? यहां जानिए

आईपीएल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ पहुंच गया है. मैच में सभी टीमें हर मैच जीतने का पूरा प्रयास करती हैं. लेकिन मुकाबले में एक टीम की जीत और एक की हार होना निश्चित है. वहीं किन्हीं कारणों से कभी-कभी मैच रद्द भी हो जाता है. वहीं आईपीएल जीतने वाली टीम को एक बड़ी अमाउंट प्राइज मनी के तौर पर मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आईपीएल मैच हारने पर टीम के मालिकों को कितना नुकसान होता है, यहां जानिए.

आईपीएल पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये
आईपीएल टीमों के मालिक सबसे पहले फ्रेंचाइजी खरीदने में करोड़ों रुपये खर्च करते हैं. वहीं फिर इस टीम के लिए नीलामी के वक्त खिलाड़ियों को खरीदने में भी खूब पैसा खर्च होता है. सभी टीम के मालिक चाहते हैं कि उनके प्लेयर्स ज्यादा से ज्यादा मैच जीतें, क्योंकि हर एक मैच हारने पर टीम के मालिकों को काफी नुकसान होता है.

IPL की ब्रांड वैल्यू
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अनुसार, आईपीएल 2023 की कॉमर्शियल वैल्यू 11.2 बिलियन डॉलर थी. वहीं आईपीएल की व्यूअरशिप भी काफी ज्यादा होती है. आईपीएल 2024 के 620 मिलियन से अधिक यूजर थे, जिससे इस टूर्नामेंट की व्यूअरशिप टाइमिंग 350 बिलियन मिनट रही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 की कॉमर्शियल वैल्यू 16.4 बिलियन डॉलर रही थी.

Read Also : पंजाब सरकार को बड़ा झटका , केंद्र ने भाखड़ा डैम की सुरक्षा में लगाई CISF

download (4)

मीडिया रिपोर्ट्स के इन आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आईपीएल केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा बिजनेस मॉडल है. आईपीएल टीम के मालिकों को टिकट बिकने से लेकर स्पॉन्सरशिप और मीडिया राइट्स में भी एक बड़ा हिस्सा होता है. मीडिया राइट्स का 40 से 50 फीसदी हिस्सा फ्रेंचाइजी को मिलता है. वहीं टिकट सेल का भी 80 फीसदी हिस्सा टीम मालिकों को दिया जाता है. अगर कोई टीम मैच हारती है तो इससे उस टीम के मैच की व्यूअरशिप कम होती जाती है. इसके साथ ही स्टेडियम की टिकट भी कम बिकती हैं, जिससे आईपीएल टीमों के मालिकों का भी बड़ा नुकसान होता है.

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा
भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद
मोदी सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खिलाफ, देश को बना रही हैं आर्थिक गुलाम: कुलदीप धालीवाल
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा
गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 529 स्थानों पर छापेमारी; 269 गिरफ्तार