पंजाब सरकार को बड़ा झटका , केंद्र ने भाखड़ा डैम की सुरक्षा में लगाई CISF

पंजाब सरकार को बड़ा झटका , केंद्र ने भाखड़ा डैम की सुरक्षा में  लगाई CISF

भाखड़ा डैम प्रोजेक्ट की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के हवाले होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीबीएमबी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए सीआईएसएफ के 296 कर्मचारियों की यूनिट मंजूर की है।

सीआईएसएफ ने बीबीएमबी को पत्र भेजकर चालू वित्त वर्ष के लिए 8.59 करोड़ रुपए जमा कराने को कहा है। साथ ही कहा है कि आवास व परिवहन आदि की व्यवस्था भी की जाए।

बता दें कि हाल ही में पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर भाखड़ा-नंगल डैम को घेर लिया था और बीबीएमबी के चेयरमैन व अन्य अधिकारियों को काम नहीं करने दिया था। बीबीएमबी के अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 19 मई 2025 को सीआईएसएफ के 296 पदों को मंजूरी दी है।

बीबीएमबी ने हरियाणा के लिए 10300 क्यूसेक पानी छोड़ने की प्रक्रिया 21 मई को शुरू कर दी है। हरियाणा को 22 मई की शाम तक 10300 क्यूसेक पानी मिलने लगेगा।

हरियाणा को 21 मई को 5500 क्यूसेक पानी मिल रहा था और दिन में डेढ़ बजे हर घंटे 100 क्यूसेक पानी बढ़ाना शुरू कर दिया था। इसलिए वीरवार 22 मई तक 10300 क्यूसेक पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

बीबीएमबी तकनीकी कमेटी ने 21 मई से 31 मई तक 35340 क्यूसेक पानी हर रोज तीनों राज्यों के लिए छोडने का फैसला किया है। बीबीएमबी तकनीकी कमेटी 31 मई के बाद बचे पानी पर बाद में फैसला करेंगी।

पंजाब को 21 मई से 31 मई तक 17000 क्यूसेक पानी मिलेगा। हरियाणा को 21 मई से 31 मई तक 10300 क्यूसेक पानी मिलेगा। राजस्थान को 12400 क्यूसेक पानी मिलेगा। हरियाणा को 22 मई शाम तक 10300 क्यूसेक पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें से लगभग 3300 क्यूसेक पानी नरवाना ब्रांच के जरिए मिलेगा जबकि लगभग 7000 क्यूसेक पानी भाखड़ा मुख्य नहर के जरिए मिलेगा।

Read Also : नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरीः एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक

download (3)

हरियाणा में पिछले लगभग दो महीने से पानी का संकट चाल रहा है। पंजाब की तरफ से केवल 4000 क्यूसेक पानी दिया जा रहा था। जब हरियाणा की मांग पर बीबीएमबी ने पानी देना चाहा तो पंजाब सरकार ने पुलिस तैनात कर दी।

चूंकि पिछले साल आवंटित पानी का कोटा 20 मई को समाप्त हो गया था, इसलिए 21 मई से बीबीएमबी भाखड़ा बांध का जलस्तर कम करने के लिए पानी छोड़ता है। पंजाब सरकार को भी 21 मई से पानी देने पर एतराज नहीं था। अब हरियाणा में पेयजल संकट समाप्त हो जाएगा।

 

Related Posts

Advertisement

Latest

हम सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में 'आप' की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
आज़ादी सेनानियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में फरीदकोट में जल्द बनेगा वार मेमोरियल: मोहिंदर भगत
पंजाब औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026 के सकारात्मक परिणाम आने शुरू; जेएल ओसवाल समूह ने पंजाब में ₹1,550 करोड़ निवेश का किया ऐलान: संजीव अरोड़ा
अमृतसर में 9 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर काबू