पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

 पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़, 28 सितंबर 2026:

पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि भारत को क्रूर ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की बेड़ियों से मुक्त करवाने के लिए शहीद भगत सिंह द्वारा दिया गया महान बलिदान मानव इतिहास में अतुलनीय है।

नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करते हुए विधानसभा स्पीकर ने कहा कि शहीद भगत सिंह की दूरदर्शी सोच और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रकाश-पुंज का कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय नायक को सच्ची श्रद्धांजलि सामाजिक न्याय, समानता और देश के सर्वांगीण विकास के लिए निस्वार्थ सेवा जैसे उनके मूल आदर्शों को अपनाकर ही दी जा सकती है।

इस महान शहीद के नेतृत्व में लड़े गए स्वतंत्रता के ऐतिहासिक संघर्ष को याद करते हुए विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि, “शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने केवल विदेशी शासन से स्वतंत्रता के लिए ही संघर्ष नहीं किया, बल्कि उन्होंने शोषण और अत्याचार से मुक्त एक समानतापूर्ण समाज की कल्पना भी की थी। फांसी के तख्ते के सामने उनकी निर्भीकता ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी और पूरे देश में स्वतंत्रता की ऐसी ज्योति प्रज्वलित की, जो कभी बुझ नहीं सकी। उनके दिखाए मार्ग पर चलना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
----------- 

Advertisement

Latest

अमरजीत चावला बलात्कार मामला: ड्राइवर मोहन सिंह जांच में शामिल, रूपनगर पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया
पंजाब पुलिस द्वारा एलपीयू में हुई हिंसक घटना की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच जारी; एसआईटी गठित, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: डीजीपी गौरव यादव
गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 251वां दिन: पंजाब पुलिस ने 648 स्थानों पर छापेमारी कर 305 लोगों को किया काबू
धान खरीद सीजन से पहले पंजाब के लिए 42,786 करोड़ रुपये की सी.सी.एल. मंजूर : लाल चंद कटारूचक्क
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की