कैबिनेट मंत्री ने 18 लाख से अधिक की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया

कैबिनेट मंत्री ने 18 लाख से अधिक की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया

जालंधर, 27 सितंबर : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय बस्ती गुजां इलाके में 18.46 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई।
 
इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों, सीवरेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को योजनाबद्ध ढंग से विकसित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
 
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए लोगों की जरूरतों और स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहरों और गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैंl।
 
उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से इलाके के निवासियों और अन्य आने-जाने वालों को भी आवागमन में आसानी होगी और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
 
श्री भगत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करते हुए सड़क परियोजना को निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में और विकास कार्य करवाए जाएंगे।
 
इस अवसर पर इलाके के निवासियों ने सड़क परियोजना के लिए पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का आभार भी व्यक्त किया।