पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 2 अक्टूबर 2026:

पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संदेश में स्पीकर संधवां ने राज्य के लोगों से महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा और आपसी सद्भावना के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने महात्मा गांधी को एक महान व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के कारण ही भारत को स्वतंत्रता मिली और उनके विभिन्न संघर्षपूर्ण आंदोलनों ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की नींव हिला दी।

स. संधवां ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दी गई कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां गांधी जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और दर्शन से प्रेरणा लेती रहेंगी। 

Advertisement

Latest

पंजाब ने स्वैच्छिक रक्तदान में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री को पत्र लिखकर कहा—भंडारण की जगह की कमी के कारण मंडियों में किसानों को परेशान न होना पड़े
खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई
एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सीमावर्ती जिलों में नशा-मुक्ति संबंधी आध्यात्मिक सुधार कार्यक्रम को मंजूरी