महात्मा गांधी की 157वीं जयंती: CM योगी ने GPO में बापू की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प,

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती: CM योगी ने GPO में बापू की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प,

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं पावन जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी लखनऊ के जीपीओ (GPO) पार्क स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और बापू के योगदान को याद किया।

स्कूली बच्चों ने गाए बापू के प्रिय भजन

पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बापू के प्रिय भजनों की सुंदर संगीतमयी प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने 'रघुपति राघव राजा राम', 'वह शक्ति हमें दो दयानिधे' और 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' जैसे प्रेरणादायी भजन गाए, जिनका मुख्यमंत्री ने तन्मयता से श्रवण किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रदेश व देशवासियों को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' की बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा:

"सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी व अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन। बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हम सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।"

image

कई वरिष्ठ नेता और मंत्री रहे मौजूद

जीपीओ स्थित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, विधायक डॉ. नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, जय देवी, अमरेश कुमार, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई प्रमुख जनप्रति‍निधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब ने स्वैच्छिक रक्तदान में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री को पत्र लिखकर कहा—भंडारण की जगह की कमी के कारण मंडियों में किसानों को परेशान न होना पड़े
खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई
एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सीमावर्ती जिलों में नशा-मुक्ति संबंधी आध्यात्मिक सुधार कार्यक्रम को मंजूरी