हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: ग्रुप-डी कर्मियों के लिए फिर खुलेगा 'वन-टाइम ऑप्शन पोर्टल

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: ग्रुप-डी कर्मियों के लिए फिर खुलेगा 'वन-टाइम ऑप्शन पोर्टल

चंडीगढ़:

हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग (कॉमन कैडर) ने विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत भर्ती हुए ग्रुप-डी (Group-D) कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। पोर्टल पर तकनीकी चूक के चलते गलत संदेश दिखने से उपजे भ्रम को दूर करते हुए सरकार ने 'वन-टाइम ऑप्शन पोर्टल' (One-Time Option Portal) को दोबारा खोलने का आधिकारिक फैसला लिया है।

कर्मचारियों के लिए यह ऑनलाइन पोर्टल 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक (कुल 15 दिनों के लिए) सक्रिय रहेगा। इस अवधि में कर्मचारी कॉमन कैडर में बने रहने या अपने मूल विभाग में लौटने का विकल्प नए सिरे से चुन सकेंगे।

दोबारा पोर्टल खोलने की नौबत क्यों आई?

सरकार ने इससे पहले 17 जुलाई 2026 को पत्र जारी कर 15 अगस्त 2026 तक कर्मचारियों से विकल्प मांगे थे। उस दौरान पोर्टल पर अनजाने में एक गलत संदेश प्रदर्शित हो रहा था, जिसमें कहा गया था कि मूल विभाग चुनने या अन्य विभाग चुनने, दोनों ही हालतों में कर्मचारी को अपनी सीनियरिटी (वरिष्ठता) गंवानी पड़ेगी। इस भ्रामक संदेश के डर से कई कर्मचारियों ने गलत विकल्प सबमिट कर दिया था। सरकार ने इस तकनीकी भूल को स्वीकार करते हुए कानूनी विवादों और कर्मचारियों की चिंताओं को खत्म करने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।

image (2)

सीनियरिटी तय करने के 4 नए और स्पष्ट नियम:

सरकार ने भ्रम दूर करते हुए वरिष्ठता तय करने के नियम साफ कर दिए हैं:

  1. कॉमन कैडर चुनने वाले: जो कर्मचारी कॉमन कैडर का चयन करेंगे, उनकी सीनियरिटी HSSC की संयुक्त मेरिट सूची के अनुसार तय की जाएगी।

  2. मूल विभाग में बने रहने वाले: जो कर्मचारी अपने मूल विभाग में ही बने रहेंगे (और 2024 के जनरल ट्रांसफर में जिनका तबादला नहीं हुआ), उनकी वरिष्ठता HSSC मेरिट व विभागीय नियमों के तहत पहले की तरह सुरक्षित रहेगी।

  3. 2024 ट्रांसफर वाले जो नए विभाग में रहेंगे: 2024 के जनरल ट्रांसफर में दूसरे विभाग में गए और वहीं बने रहने का विकल्प चुनने वाले कर्मियों को उस विभाग में नया कर्मचारी माना जाएगा और वे सूची में सबसे नीचे रहेंगे।

  4. 2024 ट्रांसफर वाले जो पुराने विभाग लौटेंगे: 2024 ट्रांसफर के बाद अपने मूल/पुराने विभाग में वापसी का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों की पुरानी सीनियरिटी बहाल कर दी जाएगी।

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब ने स्वैच्छिक रक्तदान में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री को पत्र लिखकर कहा—भंडारण की जगह की कमी के कारण मंडियों में किसानों को परेशान न होना पड़े
खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई
एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सीमावर्ती जिलों में नशा-मुक्ति संबंधी आध्यात्मिक सुधार कार्यक्रम को मंजूरी