लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित

लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित

चंडीगढ़, 17 जून:

शहीदों के सिरताज पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी की अद्वितीय शहादत तथा निर्जला एकादशी को समर्पित करते हुए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा आज पंजाब सिविल सचिवालय-1, चंडीगढ़ में ‘छबील’ तथा छोले एवं कड़ाह प्रसाद के लंगर का आयोजित किया गया।

इस नेक कार्य के माध्यम से संगत की सेवा करते हुए विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगभग पाँच घंटे तक पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से लोगों को ठंडा मीठा जल तथा कड़ाह प्रसाद एवं छोले वितरित किए।

लोक-कल्याण के इस कार्य में विभाग का नेतृत्व विशेष सचिव-कम-निदेशक श्री पुनीत गोयल तथा उप सचिव श्री दीपांकर गर्ग ने किया।

इस अवसर पर विभाग के अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया, संयुक्त निदेशक इशविंदर सिंह ग्रेवाल, प्रीत कंवल सिंह और मनविंदर सिंह, उप निदेशक नवदीप सिंह गिल एवं शेरजंग सिंह हुंदल सहित विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धाभाव से संगत की सेवा की।

इस नेक कार्य में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली लंगर सेवा के दौरान पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित शब्द-कीर्तन के माध्यम से संगतों ने आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। 

Advertisement

Latest

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी एवं कर विभाग में नवनियुक्त 14 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता
विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता
महाराजा रणजीत सिंह प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट द्वारा होनहार कैडिटों को 'अचीवर्स अवार्ड' से सम्मानित किया गया
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग