गैंगस्टरां ते वार’ के 134वें दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 526 स्थानों पर छापेमारी; 272 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार’ के 134वें दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 526 स्थानों पर छापेमारी; 272 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 3 जूनः

प्रदेश में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 134वें दिन पंजाब पुलिस ने आज प्रदेश भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 526 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें प्रदेश भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

134वें दिन पुलिस टीमों ने सात हथियारों सहित 272 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 33,612 हो गईं।

इसके अलावा 65 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 20 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 459वें दिन भी जारी रखते हुए आज 71 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 18.4 किलो हेरोइन, 570 नशीली गोलियां और 11,487 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 459 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 66,473 हो गई है। नशा छुड़ाऊ अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज आठ व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए राजी किया है। 

Advertisement

Latest

भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक (आई.टी.) डॉ. सीमा खन्ना एवं पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका
रंगले पंजाब की स्थापना के लिए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान अब जनसमर्थन से जन आंदोलन बन चुका है : धालीवाल
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
गैंगस्टरां ते वार का 138वां दिन: पंजाब पुलिस ने 541 स्थानों पर छापेमारी कर 281 लोगों को गिरफ्तार किया