गैंगस्टरों ते वार का 148वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 498 स्थानों पर छापेमारी; 250 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 148वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 498 स्थानों पर छापेमारी; 250 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 17 जून:

राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 148वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 498 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने हेतु एक निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

148वें दिन पुलिस टीमों ने 250 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त एक हथियार भी बरामद किया, जिससे इस अभियान के आरंभ से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 37,757 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 92 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि एक व्यक्ति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने तीन भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी साझा कर सकते हैं।

पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 473वें दिन भी अभियान जारी रखते हुए आज 79 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 6.7 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम गांजा, 30 किलोग्राम भुक्की, 1.33 लाख नशीली गोलियां और 2.02 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
इसके साथ ही केवल 473 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 68,682 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया। 

Advertisement

Latest

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी एवं कर विभाग में नवनियुक्त 14 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता
विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता
महाराजा रणजीत सिंह प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट द्वारा होनहार कैडिटों को 'अचीवर्स अवार्ड' से सम्मानित किया गया
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग