पंजाब का गौरव: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के छह कैडेट भारतीय सेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने

पंजाब का गौरव: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के छह कैडेट भारतीय सेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने

चंडीगढ़, 14 जून:

पंजाब का गौरव बढ़ाते हुए, मोहाली स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के छह पूर्व कैडेट आज भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बन गए हैं।

इस इंस्टीट्यूट के तीन कैडेट - मोहाली से गौरव सिंह, बठिंडा से निखिल बांसल और होशियारपुर से समय सैनी - को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आई.एम.ए.) में 156वें रेगुलर कोर्स के हिस्से के रूप में भारतीय सेना में कमीशन मिला है। इस अवसर पर पासिंग आउट परेड का निरीक्षण श्रीलंका के सेना कमांडर और आई.एम.ए. के पास आउट लेफ्टिनेंट जनरल बी.के.जी.एम. लासंथा रोड्रिगो द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त, इस इंस्टीट्यूट के तीन अन्य कैडेट - बठिंडा से यश नैलवाल, मोहाली से कनिष्क चौहान और रोपड़ से अभिनव मिश्रा - को हैदराबाद के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स एकेडमी (ए.एफ.ए.) में 215वें कोर्स की कंबाइंड पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय वायु सेना में कमीशन मिला है। इस परेड का निरीक्षण सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम. द्वारा किया गया।

नव-कमीशंड अधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए, पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने उन्हें अपने कर्तव्य के प्रति पूरी लगन से काम करने और पंजाब तथा देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं के सशस्त्र बलों में कमीशंड अधिकारी के रूप में करियर बनाने के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने कैडेटों को बधाई देते हुए उन्हें रक्षा सेवाओं के आदर्शों पर खरा उतरने और देश, राज्य तथा इंस्टीट्यूट का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इन छह कैडेटों की नियुक्ति के साथ, अब तक कुल 178 कैडेट सशस्त्र बलों में कमीशंड अधिकारी बन चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 15 कैडेटों को विभिन्न प्रशिक्षण अकादमियों के लिए जॉइनिंग लेटर मिल चुके हैं, जबकि 11 अन्य कैडेट अपने जॉइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं।

Related Posts

Advertisement

Latest

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार
उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की
प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट: यूके की फर्म “3 एसोसिएट्स” की ओर से पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश
ग्लोबल नेटवर्क जापान कंपनी लिमिटेड ने ग्रीन एनर्जी को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार के साथ सहयोग करने में रुचि दिखाई
गैंगस्टरों ते वार का 52वां दिन: पंजाब पुलिस ने 587 स्थानों पर की छापेमारी; 241 गिरफ्तार