‘गैंगस्टरां ते वार’ का 232वां दिन: पंजाब पुलिस ने 549 ठिकानों पर छापेमारी कर 200 आरोपियों को किया काबू
By NIRPAKH POST
On
चंडीगढ़, 9 सितंबर:
राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 232वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित एवं मैप किए गए 549 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’— पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग अभियान की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 232वें दिन पुलिस टीमों ने आठ हथियारों सहित 200 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 69,135 हो गई है।
इसके अलावा, 240 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकते हैं।
इस बीच, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ को 557वें दिन भी जारी रखते हुए आज 70 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 5 किलोग्राम आईसीई ड्रग, 778 ग्राम हेरोइन, 86 किलोग्राम भुक्की, 333 नशीली गोलियां तथा 1,900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 557 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,579 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 8 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

----------