कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गांव बूरे राजपूतां में की ‘लोक मिलनी’
होशियारपुर, 30 अगस्त: पंजाब सरकार की ओर से गांवों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए आज गांव बूरे राजपूतां में करवाई गई ‘लोक मिलनी’ के दौरान पंजाब के जेल और प्रवासी भारतीय मामले मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की ओर से गांव की पंचायत को विकास कार्यों के लिए 4 लाख रुपए की ग्रांट का चेक दिया गया। इस मौके पर उन्होंने गांव वासियों की समस्याएं सुनी और विकास कार्यों संबंधी उनसे विचार-विमर्श भी किया।
एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ गांवों का बुनियादी ढांचा मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शहरों और गांवों में एकसमान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं जिनमें सड़कें, गलियां-नालियां, पीने का पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटें और अन्य जरूरी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाना शामिल है।
डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। सरकारी स्कूलों की बेहतरी, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं और युवाओं के लिए रोजगार के मौके पैदा करने के लिए सरकार द्वारा लगातार उपक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की लोक कल्याण योजनाओं का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘लोक मिलनी’ का मुख्य मकसद लोगों और सरकार के बीच सीधा संपर्क कायम करना है ताकि वे अपने मसले सीधे तौर पर सरकार के प्रतिनिधियों के सामने रख सकें और उनके हल के लिए मौके पर ही संबंधित विभागों को हिदायतें दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के पास पहुंचकर उनकी मुश्किलें सुनने और हल करने की नीति पर काम कर रही है।
डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार पंजाब को फिर खुशहाल और रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के बिना पंजाब का समूचा विकास संभव नहीं और इसलिए गांवों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस मौके पर गांव वासियों और पंचायत सदस्यों द्वारा 4 लाख रुपए की ग्रांट देने के लिए कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर शाम चौरासी विधानसभा क्षेत्र से महिला विंग की इंचार्ज रजवंत कौर, सरपंच रविंदर कौर, पंच दर्शन सिंह, मनजीत सिंह, मनजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, बलकार सिंह, कमल धूत, हरमिंदर कौर सरपंच पंडोरी बावा दास, बलवीर सिंह, रविंदर सिंह समेत गांव वासी मौजूद थे।


