कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पुलिस को ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत नशा विरोधी कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत  ने पुलिस को ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत नशा विरोधी कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश

जलंधर, 1 अप्रैल: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज पुलिस अधिकारियों को ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पहल के तहत जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए।

 

सीनियर पुलिस अधिकारियों और शहर के नगर पार्षदों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम के शानदार नतीजे सामने आए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के खात्मे के लिए बहु-आयामी रणनीति अपनाई है।

 

श्री भगत ने कहा कि रणनीति में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे की लत से प्रभावित युवाओं का उचित पुनर्वास सुनिश्चित बनाना भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने बड़े तस्करों को गिरफ्तार करके सप्लाई लाइन तोड़ दी है, जबकि नशों के आदी व्यक्तियों के इलाज और रिकवरी को सुनिश्चित बनाने के लिए भी उचित उपाय किए गए है।

 

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के हिस्से के तौर पर पंजाब सरकार द्वारा नशे को जड़ से खत्म करने के संदेश के साथ जनता तक पहुंचने के लिए गांव और वार्ड डिफेंस कमेटियां भी बनाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि नशा विरोधी हेल्पलाइन को जनता की ओर से प्रोत्साहन मिला है और बड़ी संख्या में इनपुट प्राप्त हुए है। लोगों से प्राप्त फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा नशे से संबंधित गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

 

श्री भगत ने पंजाब सरकार की नशे को पूरी तरह खत्म करने और राज्य को मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के सपनों के मुताबिक ‘रंगला पंजाब’ बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

 

 

इस मौके पर अन्यों के अलावा पार्षद राज कुमार राजू, ‘आप’ नेता हरसिमरन सिंह बंटी, सुभाष गोरिया और जगदीश समराए भी मौजूद थे। 

Advertisement

Latest

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पुलिस को ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत नशा विरोधी कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश
युद्ध नशेयां विरुद्ध के 13 महीने: 2458 किलो हेरोइन सहित 56 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार
हलवारा हवाई अड्डा उड़ानों के लिए पूरीhttps://www.nirpakhpost.in/admin/cmscore/media/index तरह तैयार; बुकिंग जल्द होगी शुरू, 15 मई से उड़ानें शुरू; कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पहली टिकटें कीं बुक
भगवंत सिंह मान सरकार की ‘रोज़गार क्रांति’: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 11 जूनियर ऑडिटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र