युद्ध नशेयां विरुद्ध के 13 महीने: 2458 किलो हेरोइन सहित 56 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार

युद्ध नशेयां विरुद्ध के 13 महीने: 2458 किलो हेरोइन सहित 56 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 1 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशों के खिलाफ निर्णायक मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 13 महीने पूरे हो गए हैं। पंजाब पुलिस ने 1 मार्च 2025 से अब तक 39,760 एफआईआर दर्ज करते हुए 56,372 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करों से 2458 किलो हेरोइन भी बरामद की है।

इस मुहिम की शुरुआत के बाद, पंजाब पुलिस द्वारा डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोजाना एक ही समय पर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 2458 किलो हेरोइन के अलावा पुलिस ने 724 किलो अफीम, 345 क्विंटल भुक्की, 69 किलो चरस, 843 किलो गांजा, 37 किलो आईसीई, 51 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 17.28 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।

पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ इस अभियान के 396वें दिन 86 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 269 ग्राम हेरोइन, 1000 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3050 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही केवल 396 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल तस्करों की संख्या 56,458 हो गई है। यह भी उल्लेखनीय है कि नशा छुड़ाओ अभियान के तहत आज 21 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए उपचार लेने हेतु प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही पुलिस टीमों ने लगातार 71वें दिन ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान जारी रखते हुए 483 छापेमारी के बाद 184 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 87 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई और पांच भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.) को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गोपनीय रूप से दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना साझा कर सकते हैं।  

Related Posts

Advertisement

Latest

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पुलिस को ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत नशा विरोधी कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश
युद्ध नशेयां विरुद्ध के 13 महीने: 2458 किलो हेरोइन सहित 56 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार
हलवारा हवाई अड्डा उड़ानों के लिए पूरीhttps://www.nirpakhpost.in/admin/cmscore/media/index तरह तैयार; बुकिंग जल्द होगी शुरू, 15 मई से उड़ानें शुरू; कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पहली टिकटें कीं बुक
भगवंत सिंह मान सरकार की ‘रोज़गार क्रांति’: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 11 जूनियर ऑडिटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र