मुख्यमंत्री ने उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 में की अनेक घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 में की अनेक घोषणाएं

चंडीगढ़, 31 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को भिवानी के तोशाम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 में तोशाम हलके के लिए  लिए स्वास्थ्यसड़क और किसानों से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणाएं भी की है।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तोशाम में 50 बेड हॉस्पिटल को फिजीबिलिटी चेक करवाकर 100 बेड का बनवाया जाएगा। गांव दिनोद में सीवरेज सिस्टम और जलापूर्ति विस्तार को स्वर्ण जयंती महाग्राम योजना के तहत पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने पर एसटीपी का निर्माण जाएगाजिस पर 97 करोड़ 96 लाख रुपए खर्च आएगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एरिया में विकास के लिए विशेष तौर पर 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए जाने की घोषणा भी की।

 

उन्होंने कहा कि तोशाम में बीडीपीओ कार्यालय के नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने पर गांव मनसरबास में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण भी होगा। साथ ही तोशाम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी द्वारा बताएं गए गांवों में नए मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कैरु के सरकारी कॉलेज में विज्ञान संकाय शीघ्र शुरू करनेतोशाम की अनाज मंडी में शेड की मरम्मत करवानेमार्केट कमेटी के नए कार्यालय के निर्माण करवाएं जाने की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि जुई की अनाज मंडी में शेड का निर्माण और मार्केट कमेटी कार्यालय का निर्माण करवाया जाएगा।

 

सड़कों संबंधित घोषणाएं करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्केट कमेटी की सड़कों में मंढान से रोढ़ामंढान से देवावासमंढान से ईसरवालखावा से रोढ़ारोढ़ा से साहलेवालामालवास से कोहाड़  तक की करीब 22.14 किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण करवाया जाएगाजिन पर करीब 11 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।

 

इसी प्रकार से लोकनिर्माण विभाग की सडक़ों के नवीनीकरण और चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा। इनमें बिजलानवास से कुड़लमनसरवास संपर्क रोड़गोलपुरा रोड की अतिरिक्त लंबाईगोलागढ़ संपर्क रोडलहलाना से गोलपुरा सडक़देवसर स्कूल संपर्क सडक़हांसी तोशाम रोड से किरावड़ रोडतोशाम रोड से किरावड़ रोडकिरावड़ गांव में छुटी हुई सडक़पटौदी से संडवा सडक़छपार रांगडान से जोगियान गारनपुरा सडक़बुसान से संडवा सडक़दांगकला से बीरन और दांगकला से सांगवानबुसान से हसानरोढ़ा संपर्क मार्गखानक से किरावड़ तक की करीब 61 किलोमीटर लंबी 19 सड़के शामिल हैं। इस कार्य पर करीब 56 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत आएगी। साथ ही 170 किलोमीटर लंबी 42 सडक़ों की 95 करोड़ की लागत से मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तोशाम भिवानी क्षेत्र की मार्केट कमेटी की 13 सडक़े हैंजो कि 47.37 किलोमीटर लंबी हैंजिनकी मरम्मत करवाई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 25 किलोमीटर लंबी दूरी के खेतों को रास्तों को पक्का करवाने की घोषणा भी की।उन्होंने तोशाम विधानसभा क्षेत्र की 23 अन्य सड़कों के रख-रखाव करवाएं जाने की घोषणा भी की।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं और उन्हें पारदर्शिता के साथ लागू किया है। भिवानी क्षेत्र के विकास में भी किसी भी तरह की कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।