भ्रष्टाचार विरुद्ध मुहिम: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार विरुद्ध मुहिम: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 6 मई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई ना-काबिल-ए-बर्दाश्त पहुंच के अनुसार, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को अमृतसर जिले के थाना घरिंडा के अधीन पड़ने वाली खासा पुलिस चौकी के इंचार्ज, सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) अजायब सिंह को 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि अमृतसर के गांव घुमन्नपुरा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी अमल में लाई गई है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दिए बयानों में बताया था कि उक्त पुलिस थाने में उसके चचेरे भाई के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज है और उक्त एएसआई इस केस का जांच अधिकारी होने के नाते अदालत में रिकॉर्ड पेश करने और ज़मानत दिलाने में मदद करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये की पहली किस्त रिश्वत वसूलते हुए काबू कर लिया। इस संबंध में उक्त मुलजिम के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे जांच जारी है।

Tags:

Advertisement

Latest

पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित
पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप सिंह धालीवाल
अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़