पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पूर्व मुख्य न्यायाधीश विजेंद्र जैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पूर्व मुख्य न्यायाधीश विजेंद्र जैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त

चंडीगढ़, 3 मार्च:

पंजाब विधानसभा के स्पीकर
स.कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विजेंद्र जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
स. संधवां ने कहा कि न्यायपालिका के प्रति उनका अटूट समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा और हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

स्पीकर संधवां ने उनके निधन के समाचार पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।