पंजाब के सभी हुनर विकास केंद्र, सी-पाइट कैंप और आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट 7 सितंबर तक रहेंगे बंद: अमन अरोड़ा

पंजाब के सभी हुनर विकास केंद्र, सी-पाइट कैंप और आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट 7 सितंबर तक रहेंगे बंद: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, 3 सितंबर

पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, हुनर विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मोहाली स्थित आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, पूरे पंजाब के सभी हुनर विकास केंद्र और सी-पाइट कैंप दिनांक 7 सितंबर, 2025 तक बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने यह निर्णय विद्यार्थियों, स्टाफ और साझेदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती तौर पर लिया है। इन संस्थानों में छुट्टियां होने से अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा।

श्री अमन अरोड़ा ने विद्यार्थियों और साझेदारों से स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और राज्य सरकार अपने नागरिकों तथा उनके जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर निकट से नज़र रख रही है। 

Advertisement

Latest

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार
उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की
प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट: यूके की फर्म “3 एसोसिएट्स” की ओर से पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश
ग्लोबल नेटवर्क जापान कंपनी लिमिटेड ने ग्रीन एनर्जी को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार के साथ सहयोग करने में रुचि दिखाई
गैंगस्टरों ते वार का 52वां दिन: पंजाब पुलिस ने 587 स्थानों पर की छापेमारी; 241 गिरफ्तार